Dark Mode
AP में 3.8 तीव्रता का भूकंप, कोई हताहत नहीं

AP में 3.8 तीव्रता का भूकंप, कोई हताहत नहीं

गुवाहाटी। अरुणाचल प्रदेश के पश्चिमी भाग में रविवार दोपहर 3.8 तीव्रता का भूकंप आया। एक आधिकारिक बुलेटिन में यह जानकारी दी गई। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने एक रिपोर्ट में बताया कि ताजा भूकंप दोपहर 12 बजकर 12 मिनट पर आया जो भूटान सीमा के निकट वेस्ट कामेंग में सतह से 10 किलोमीटर की गहराई पर केंद्रित था।
मध्य-उत्तरी असम व भूटान के पूर्वी हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। अधिकारियों ने बताया कि भूकंप से तत्काल किसी के हताहत होने या संपत्ति को नुकसान होने की जानकारी नहीं मिली है। पूर्वोत्तर भारत उन क्षेत्रों में आता है, जहां भूकंप आने की काफी आशंका रहती है।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!