Dark Mode
संसद में आज पेश होगा इकोनॉमिक सर्वे:2023-24 के लिए GDP ग्रोथ रेट 6.5% रहने का अनुमान

संसद में आज पेश होगा इकोनॉमिक सर्वे:2023-24 के लिए GDP ग्रोथ रेट 6.5% रहने का अनुमान


नई दिल्ली .. ग्रोथ के अनुमानों के साथ इकोनॉमिक सर्वे मंगलवार को पेश किया जाएगा। इसे वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट सत्र के दौरान संसद में पेश करेंगी। संसद का बजट सत्र सुबह 11 बजे शुरू होगा और राष्ट्रपति जॉइंट सेशन में दोनों सदनों को संबोधित करेंगी।

इसे जारी करने के बाद चीफ इकोनॉमिक एडवाइजर और अन्य सीनियर अधिकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। सर्वे में भारत का सकल घरेलू उत्पाद (GDP) अनुमान, महंगाई दर अनुमान, विदेशी मुद्रा भंडार और व्यापार घाटे की जानकारी शामिल होती हैं।

6.5% ग्रोथ रेट का अनुमान
न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने इकोनॉमिक सर्वे में वित्त वर्ष 2023-24 के लिए GDP ग्रोथ रेट 6-6.8% का अनुमान जताया है। मौजूदा हालात में सरकार नए वित्त वर्ष के लिए 6.5% की ग्रोथ रेट का अनुमान लगा सकती है। यह पिछले 3 साल में सबसे धीमी ग्रोथ होगी।

वहीं, नॉमिनल ग्रोथ का अनुमान 11% लगाया जा सकता है। पिछले साल इकोनॉमिक सर्वे में वित्त वर्ष 2022-23 के लिए 8-8.5% की GDP ग्रोथ (आर्थिक वृद्धि दर) का अनुमान लगाया गया था।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!