नमिनाथ जिनालय में अष्टम ध्वजा कार्यक्रम संपन्न
राजसमंद. ओसवाल समाज द्वारा नजरवाड़ी स्थित नमिनाथ जिनालय मन्दिर के अष्टम वर्षगाँठ के पावन अवसर पर ध्वजा परिवर्तन कार्यक्रम गुरुवार को सानन्द संपन्न हुआ |
नमिनाथ जिनालय व्यवस्था प्रभारी संजय बोल्या ने बताया कि हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी अष्टम वर्षगाँठ पर दिनांक 16.02.2023 गुरुवार को नमिनाथ प्रभु की आकर्षक आंगी सजाई गई तत्पश्चात प्रात: 07.30 बजे प्रभातिया, सुबह 09.00 बजे सत्तरभेदी पुजा एवं सुबह 12.05 बजे "ओम पुण्याहाम पुण्याहाम, प्रियंताम प्रियंताम" के गगनभेदी जयकारों के साथ ध्वजा परिवर्तन की गई | सैंकडो की संख्या मे उपस्थित नमीनाथ दादा के भक्तों ने वर्ष पर्यन्त काम में ली जाने वाली पुजा सामग्रीयों की बोलीयो मे बढ़ चढ़ कर भाग लिया | ध्वजा परिवर्तन एवम् नवकारसी के आजीवन लाभार्थी पन्ना लाल, गणेश लाल, महेश, प्रकाश एवम् हेमंत कोठारी थे। संचालन चेतन छाजेड़ एवम् संजय बोल्या ने किया। सत्तरभेदी पूजा जयंती लाल एवम् श्याम आमेटा ने सम्पन्न करवाई। आभार गणेश कोठारी ने दिया |