Dark Mode
एक परींडा एक चुग्गा पात्र अभियान का हुआ श्रीगणेश 

एक परींडा एक चुग्गा पात्र अभियान का हुआ श्रीगणेश 

 
सोजत। सोजत महोत्सव समिति के बैनर तले भारत विकास परिषद् अध्यक्ष अनोपसिंह लखावत के सानिध्य में एक परिंडा एक चुग्गा पात्र अभियान का श्रीगणेश किया गया इसके तहत नगर की सामाजिक संस्थाओं सोजत सेवा मंडल, अभिनव कला मंच, वरिष्ठ नागरिक समिति, पेंशनर समाज एक पहल आपकी सेवा एवं शिक्षको द्वारा एक परिंडा एक चुग्गा पात्र अभियान के तहत चुग्गा पात्र में बाजरी एवं परिंडे में शीतल पेय जल की व्यवस्था की गई जिसमें वीणा वैष्णव,ललिता देवी,हिमांशी व्यास, प्रज्ञा त्रिपाठी, खुशमाला सैन,ललित कुमार, मोहित सैन घनश्याम प्रजापत, पुरषोत्तम लाल गहलोत, चेतन व्यास, रमेश चौहान, पूरण सिंह राजपुरोहित भंवर सिंह आदि द्वारा अभियान को गति प्रदान की गई वहीं सोजत सेवा मंडल मंत्री पुष्पत राज मुणोत ने बताया कि सामाजिक संस्थाएं संपूर्ण गर्मी में अभियान के तहत स्वयं चुग्गा पात्र लगाने एवं प्रत्येक घर के बाहर एक एक शीतल जल की बाल्टी रखने के लिए क्षेत्र वासियों को प्रेरित करेंगी इसके लिए वरिष्ठ नागरिक समिति अध्यक्ष सुरेश ओझा, पेंशनर समाज अध्यक्ष लालचंद मोयल वरिष्ठ नागरिक हितेंद्र व्यास, अभिनव कला मंच अध्यक्ष गोरधन लाल गहलोत उपाध्यक्ष श्याम लाल व्यास सचिव चेतन व्यास, पूर्व खेल अधिकारी सत्तुसिंह भाटी फौजी अशोक सेन राम भजन बंसल,धनपत गहलोत, ताराचंद सैनी, नरपतसिंह दैय्या, कृष्णा भाटी हीरालाल आर्य जवरी लाल बौराणा के सानिध्य में कार्य योजना तैयार की गई है वहीं भारत विकास परिषद् अध्यक्ष अनोपसिंह लखावत ने कहा कि पूर्व में भारत विकास परिषद् द्वारा सभी सामाजिक संस्थाओं के साथ मिलकर 500 परिंडे व चुग्गा पात्र लगाएं गए थे।
 
 
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!