Dark Mode
कर्नाटक में थमा चुनावी प्रचार का शोर, 10 मई को डाले जाएंगे वोट

कर्नाटक में थमा चुनावी प्रचार का शोर, 10 मई को डाले जाएंगे वोट

बैंगलोर. कर्नाटक में 10 मई को होने वाले एक चरण के विधानसभा चुनाव के लिए जोरदार प्रचार अभियान सोमवार शाम समाप्त हो गया। यहां मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ भाजपा और कांग्रेस के बीच है। वहीं, जद(एस) भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। कर्नाटक विधानसभा के 224 सदस्यों के चुनाव के लिए मतदान 10 मई को होगा और मतगणना 13 मई को आएंगे। भाजपा के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दक्षिणी राज्य में 18 रैलियों को संबोधित किया और 27 अप्रैल को एक आभासी बातचीत के माध्यम से पार्टी के सदस्यों से बात की।

उन्होंने छह रोड शो का भी नेतृत्व किया। इसमें बेंगलुरु में तीन और मैसूरु, कलाबुरगी और तुमकुरु में एक-एक। इसके अलावा पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, कई केंद्रीय मंत्री, कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने भी भाजपा के लिए प्रचार किया। कांग्रेस की ओर से पार्टी अध्यक्ष मल्ल्कार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी के अलावा पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने चुनाव प्रचार किया। 224 सदस्यीय विधानसभा में, दोनों प्रमुख दल, भाजपा और कांग्रेस, 'पूर्ण बहुमत वाली सरकार' पर दावा कर रहे हैं। सत्तारूढ़ भाजपा को सत्ता को बनाए रखने के लिए कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ रहा है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!