Dark Mode
चुनावी हलचल: बसपा बीकानेर में खाजूवाला और लूणकरणसर पर करेगी फोकस

चुनावी हलचल: बसपा बीकानेर में खाजूवाला और लूणकरणसर पर करेगी फोकस

 बीकानेर। राजस्थान में चुनावी सरगर्मियां शुरू होने के साथ अब सियासी दलों ने अपनी जाजम बिछानी शुरू कर दी है। इस सिलसिले में अभी हाल ही में राजधानी जयपुर में हुई बहुजन समाज पार्टी के चुनावी रणनीतिकारों की मिटिंग में प्रदेश की दो सौ सीटों पर चुनावी मंथन किया गया। चुनावों में बसपा राजस्थान के ग्याहर जिलों की पचास सीटों पर खास फोकस करेगी जिसमें बीकानेर जिले की खाजूवाला और लूणरकरणसर सीट भी शामिल है। बसपा रणनीतिकारों का आंकलन है कि बीकानेर में खाजूवाला और लूणकरणसर ऐसी सीटे है जहां पार्टी का कैडर वोट बैंक मजबूत है। अगर इन सीटों पर प्रभावशाली उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतारा जाये तो पार्टी जीत दर्ज करवा सकती है। मिटिंग में यह तय किया गया है कि बसपा भरतपुर, धौलपुर, करौली, अलवर, सवाईमाधोपुर, दौसा, झुंझुनूं, चूरू, जोधपुर, बीकानेर, बाड़मेर, नागौर जिले की पचास सीटों पर विशेष फोकस करेगी। इन जिलों में बसपा प्रत्याशियों को अच्छे वोट मिलते आए हैं। चुनाव सभी 200 सीटों पर लड़ा जाएगा और फोकस पचास सीटों पर होगा। जानकारी में रहे कि साल 2018 विधानसभा चुनावों में बसपा को छह प्रतिशत वोट मिले थे। अब तक के इतिहास में 2008 का चुनाव बसपा के लिए सबसे ज्यादा उत्साहजनक रहा है। इन विधानसभा चुनाव में बसपा को आठ प्रतिशत वोट मिले थे। बीस सीटों पर बसपा का दबदबा रहा था। 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!