इक ख्वाहिश फाउंडेशन में मनाया पर्यावरण दिवस
सीकर। साक्षरता एवं सतत शिक्षा विभाग इक ख्वाहिश एजुकेशन फाउंडेशन तथा इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी की ओर से विश्व पर्यावरण दिवस पर महिला मतदाता जागरूकता बेसिक साक्षरता जीवन कौशल एवं पर्यावरण जागरूकता विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया । इस अवसर पर जिला साक्षरता अधिकारी राकेश कुमार लाटा ने महिलाओं का साक्षर बनकर देश के विकास में योगदान करने मतदान जागरूकता के बारे में बताया । पूर्व एडीएम ईश्वर सिंह राठौड़ ने महिलाओं को पर्यावरण को शुद्ध बनाने में प्लास्टिक के कम से कम उपयोग तथा बच्चों को पर्यावरण सुरक्षा पौधारोपण के लिए प्रोत्साहित करने की बात की समाजसेवी पन्नालाल सारड़ा ने भी विचार व्यक्त किए इस अवसर पर रेड क्रॉस सोसाइटी की ओर से 100 महिलाओं को बहुयोगी सेनेटरी किट वितरित किए गए द्य इस अवसर पर डॉ सुनीता चौधरी ने बताया कि संस्था में राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल सीकर एवं विद्याश्रम पब्लिक स्कूल की ओर से दैनिक उपयोग के लिए कपड़े का बैग (कैरी बैग) का वितरण किया गया । इस अवसर पर सुल्तान सिंह सुनील मारोठिया पूजा शर्मा नीतू कंवर सुमन वर्मा मंजू जांगिड़ आदि मौजूद रहे।