रोडवाल गॉव में पर्यावरण अवतरण दिवस समारोह मनाया
बहरोड़। विधानसभा क्षेत्र के रोडवाल गॉव के रामसागर जोहड़ परिसर में शुक्रवार को पर्यावरण अवतरण दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। जिसमें पर्यावरण विकास मंडल रोडवाल के संयुक्त तत्वावधान में वन महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ गांव के गणमान्य नागरिकों एवं अतिथियों के द्वारा पार्क का नामकरण आजाद भगतसिंह स्मृति वन पट्टिका लगाकर उद्घाटन किया गया। पर्यावरण प्रेमी नत्थू राम सैन ने बताया कि खण्ड पर्यावरण संयोजक ब्रजानंद यादव की पहल से 4 वर्ष पूर्व 30 जून को पौधारोपण की शुरुआत की गई थी। वर्तमान में 3000 हजार पौधे लगाए जा चुके हैं। इस पर्यावरण अवतरण दिवस समारोह पर पर्यावरण संयोजक विभाग अलवर जिला राजेश कुमार, संयोजक रामसिह, खण्ड पर्यावरण संरक्षण लक्ष्मीनारायण, जिला संघचालक पुरुषोत्तम, कृष्ण मिश्र, सेविका पुष्पा बहन, गौ सेवा संयोजक लीलाराम ने अपने अपने विचार व्यक्त किए। इस दौरान भूतपूर्व सरपंच यशवंत भागवत, सदानंद, शेर सिंह, दलीप मुनिम, राजपाल फोरेस्टर, जे पी यादव, राजू यादव, शिक्षाविद ओम प्रकाश कौशिक, इंद्रजीत, किशोर कुमार ,राजेंद्र पंच, राम अवतार, नत्थू राम सैन, मनीष कुमार, चंद्रो देवी, हंसकोर, कौशल्या, रामरती देवी, मितला, सरोज, चिड़िया, वीरमती, संतरा, मुर्ति देवी, सैकड़ों की तादाद में महिलाएं और पुरुष उपस्थित रहे।