स्वामी विवेकानंद जयंती पर होगा निबंध प्रतियोगिता का आयोजन
ब्यावर। स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर युवाओं के लिए खुली निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता का विषय युवाओं की भविष्य निर्माण में स्वामी विवेकानंद का मार्गदर्शन इस पर आप निबंध लिखकर जैन सेवा समिति वैद्य राजेंद्र शर्मा पिपलिया बाजार में 20 जनवरी तक जमा कर सकते हैं। उत्कृष्ट तीन निबंधों को पुरस्कृत किया जाएगा। यह निबंध प्रतियोगिता सीनियर सिटीजन काउंसिल सेवायतन ब्यावर मानवाधिकार समिति ब्यावर के साथ-साथ हमारे मार्गदर्शक स्वर्गीय काशीराम शर्मा जिन्होंने काफी लंबे समय तक विवेकानंद शिक्षण केंद्र की स्थापना की थी और 25 वर्षों तक लायंस क्लब ब्यावर के माध्यम अनेक संस्थाओं के सहयोग से निर्धन जरूरतमंद बच्चों के लिए राठी जी की स्कूल में निशुल्क कक्षाएं लगाई दी थी। उनकी स्मृति में खुली निबंध प्रतियोगिता आयोजित जा रही है। अत: अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर अपने विचारों से अवगत कराए। यदि आप चाहे तो स्वामी विवेकानंद के अच्छे संस्करण जो युवाओं के लिए प्रेरणादायक हूं वह भी लिख सकते हैं। हम सभी स्वामीजी के प्रति भावपूर्ण आदर रखते हुए श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं 11 जनवरी को सभी स्कूलों में केरियर डे के रूप में अथवा राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मानते हैं आप बढ चढक़र इसमें भाग लें।