Dark Mode
आबकारी पुलिस की कार्यवाही से हथकढ शराब माफिया में मचा हडकंप

आबकारी पुलिस की कार्यवाही से हथकढ शराब माफिया में मचा हडकंप

आबकारी पुलिस ने दो हजार लीटर वाश नष्ट की, तीन चालू भटटियां तोडी, 160 लीटर हथकढ शराब जब्त की

आबकारी पुलिस की कार्यवाही से हथकढ शराब माफिया में हडकंप मच गया। आबकारी थाना प्रभारी महिपाल सिंह राजावत ने बताया की आबकारी उपायुक्त राम प्रकाश मीणा, सहायक आबकारी अधिकारी जोगेंद्र सिंह राजावत, आबकारी निरीक्षक कीर्ती सिंह मीणा एवं प्रहराधिकारी महिपाल सिंह राजावत के नेतृत्व में दबिश देकर कार्यवाही करते हुए सीतारामपुरा बगरिया व ढूंढ नदी एरिया में कार्यवाही करते हुए दो हजार लीटर उत्तेजित वाश नष्ट की, तीन चालू भटटियां तोडी एवं 160 लीटर हथकढ शराब जब्त की एवं 112 लीटर हथकढ शराब जब्त की।


आबकारी थाना पुलिस की कार्यवाही से हथकढ शराब माफिया में हडकंप मच गया। राजावत ने बताया की रामस्वरूप पुत्र गंगा सहाय के कब्जे से पांच लीटर हथकढ शराब जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। लालाराम पुत्र गोवर्धन मीणा निवासी बगरिया व कृष्ण पुत्र जंसीराम मीणा के खिलाफ 112 लीटर हथकढ शराब जब्त कर तीन अभियोग दर्ज किये गए। लेकिन मौका पाकर अभियुक्त मौके से फरार हो गये।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!