गांवशाही गैर को लेकर कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त
पाली। पाली शहर के आदर्श नगर शीतला माता मेला तथा सुरजपोल पर आयोजित होने वाले गांवशाही गैर को लेकर जिला मजिस्ट्रेट ने कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किए है। जिला मजिस्ट्रेट एलएन मंत्री ने उपखण्ड मजिस्ट्रेट पाली को सम्पूर्ण व्यवस्था का प्रभारी एंव तहसीलदार पाली को शीतला माता चौक एवं आदर्श नगर, सुरजपोल पर आयोजित गांवशाही गैर व महाराणा प्रताप चौराहे पर आयोजित होने वाले गैर के आयोजन स्थल के लिए कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है।