Dark Mode
अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद की कार्यकारिणी बैठक

अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद की कार्यकारिणी बैठक

नवलगढ़.  शिव मंदिर बगीची गणेशपुरा नवलगढ़ में रविवार शाम 6:00 बजे आयोजित की जा रही है जिसमें प्रांत उपाध्यक्ष महेंद्र सेवजीका, अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के धर्माचार्य प्रमुख ब्रह्मचारी गणेश चेतन्य महाराज, झुंझुनू जिला अध्यक्ष चक्रपाणि मिश्रा, सीकर जिला अध्यक्ष महेश शर्मा, झुंझुनू जिला महामंत्री चंद्रप्रकाश पाराशर, राष्ट्रीय बजरंग दल नवलगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष राकेश सैनी, राष्ट्रीय महिला हिंदू परिषद नवलगढ़ अध्यक्ष संगीता सोनी, उपाध्यक्ष विमला सैनी, ओजस्विनी नवलगढ़ अध्यक्ष नेहा सेन, एवं सभी महिला मंडल उपस्थित होंगे | बैठक में सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ किया जाएगा वही नवलगढ़ कार्यकारिणी विस्तार एवं महिला आत्मरक्षा हेतु कार्यक्रम तय किए जाएंगे |लव जिहाद के प्रति जागृति एवं मठ मंदिरों की सुरक्षा के विषय में चर्चा की जाएगी | हिंदुत्व की भावना को लेकर हिंदू परिषद से जुड़ने का आत्मीय निमंत्रण दिया जाएगा, जिसमें मातृशक्ति को ओजस्विनी एवं महिला हिंदू परिषद से जुड़ने का निमंत्रण दिया जाएगा ताकि अधिक से अधिक महिलाएं हिंदुत्व के प्रति जागृत होकर सनातन धर्म को जाने एवं समझ कर आने वाली पीढ़ियों को जागृत करते रहे |

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!