Dark Mode
त्रिवेणी धाम समेल पर कार्तिक पूर्णिमा पर हुआ मेले का आयोजन

त्रिवेणी धाम समेल पर कार्तिक पूर्णिमा पर हुआ मेले का आयोजन

छीपाबड़ौद। त्रिवेणी धाम समेल पर कार्तिक पूर्णिमा पर हुआ मेले का आयोजन । प्रातः से ही भक्तो का आना जाना प्रारंभ हो गया जिसमे लोगो ने परिवार सहित धार्मिक लाभ प्राप्त किया । त्रिवेणी धाम के अध्यक्ष नरेंद्र बाठला और सचिव तरुण वर्मा ने बताया की यहां पर प्रत्येक वर्ष मेले का आयोजन किया जाता है जिसमे दूर दूर से लोग बालाजी महाराज के दर्शन करने आते है और साथ में मेले का भरपूर आनंद लेते है । मेला स्थल पर एक दिन पहले से लोग दुकानें सजाकर खूब ग्राहकी की मेला समिति के कोषाध्यक्ष विक्रम सिंह हाड़ा और उपाध्यक्ष राजेंद्र योगी ने बताया की सुबह से ही मेले और मंदिर परिसर में जमकर भीड़ मौजूद रही साथ ही नजदीक स्थित प्राचीन शिव गुफा में लोगो ने लोगो ने उत्साह से दर्शन किए। मेले में दूर दूर से पधारकर बड़ी संख्या में दुकानदारों ने ग्राहकी का खूब आनंद लिया । मेला परिसर में चंद्रशेखर जी के द्वारा भंडारा लगाया गया जिसमे हजारों की संख्या में भक्तो ने प्रसादी का आनंद लिया । मेले की व्यवस्था में पुलिस जवानों ने पूरी मुस्तैदी से अपनी ड्यूटी दी और असामाजिक तत्वों पर नजर रखी। मेला समिति के द्वारा मंदिर परिसर में एक कार्यालय बनाकर लोगो के समस्याओं को दूर किया गया। साथ ही बाहर से पधारे भक्त जनों द्वारा बड़ी मात्रा में मंदिर विकास के लिए दान दिया गया । इस अवसर पर बन्ने सिंह,हरिमोहन चौरसिया, शिवलाल योगी,दिनेश वैष्णव,अखिलेश गर्ग,सूर्यप्रकाश शर्मा,सुरेंद्र कलोतीया,किशन मीना,लोकेश नागर,मोहन मेहरा,रमेश वैष्णव,नवल वैष्णव,ओमेंद्र सिंह आदि सदस्यो का पूरा सहयोग रहा ।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!