Dark Mode
विंक रीवाइंड पर जारी किए फेवरेट म्‍यूजिक लाइव

विंक रीवाइंड पर जारी किए फेवरेट म्‍यूजिक लाइव

कोटा। भारत की अग्रणी म्‍यूजिक स्‍ट्रीमिंग ऐप, विंक म्‍यूजिक ने अपना विंक रीवाइंड 2023 जारी किया है। इसमें भारतीय संगीत की दुनिया में इस साल के टॉप कलाकारों, एल्‍बम्‍स और गानों को प्रस्तुत किया गया है। विंक रीवाइंड 2023 के दौरान विंक म्‍यूजिक पर चलने वाले टॉप कलाकारों, एल्‍बम्‍स, गानों और प्‍लेलिस्‍ट्स की तुलना करता है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एल्‍गोरिदम के प्रभाव से यह यूजर्स के संगीत सुनने के पैटर्न के बारे में बताता है और विंक यूजर्स के लिये ऐप पर निजी अनुभव की पेशकश करता है। इसमें वह ट्रेंड्ज़ दिये जाते हैं, जो स्‍ट्रीम हुए कुल मिनटों, चहेते गानों और कलाकारों को सुनने के पैटर्न्‍स की की झलक देते हैं। इन सभी को सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म्‍स पर साझा किया जा सकता है।इस साल के रीवाइंड में खास फीचर्स हैं और विंक के श्रोताओं को एक खास प्‍लेलिस्‍ट भी मिलेगी, जिसमें उनके सारे टॉप गाने और उनके चहेते कलाकार का एक खास मैसेज वीडियो भी होगा।एयरटेल में डिजिटल प्रोडक्‍ट्स एण्‍ड सर्विसेस के हेड अभिषेक बिस्‍वाल ने कहा, विंक रीवाइंड एक बेहतरीन पहल है, जो संगीत को पसंद करने और कंजम्‍पशन के ट्रेंड्ज़ पर गहन जानकारियाँ देती है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!