Dark Mode
नामीबिया से लाए गए मादा चीते की मौत

नामीबिया से लाए गए मादा चीते की मौत

भोपाल. दक्षिण अफ्रीका के नामीबिया से मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले में स्थित कूनो नेशनल पार्क में लाए गए चीतों में से एक मादा चीता की मौत हो गई है। इस मादा चीता की किडनी संक्रमित थी। इस मादा चीता की आयु चार साल थी और इसे साशा नाम से पुकारा जाता था।
वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार इस मादा चीता का शव सोमवार को बरामद हुआ है मगर यह साफ नहीं हो पाया है कि उसकी आखिर मौत कब हुई है। वन्य प्राणी विशेषज्ञों का दल पालपुर कूनो पहुंच गया है। ज्ञात हो कि पालपुर कूनो नेशनल पार्क में दो चरणों में 20 चीतों को छोड़ा गया था इनमें से एक चीते की मौत हुई है इस तरह अब इस नेशनल पार्क में चीतों की संख्या 19 रह गई है।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!