जैन तीर्थ सम्मेद शिखर के लिए 550 तीर्थ यात्रियों का पहला जत्था रवाना
टोंक। श्रीपदमपुर पदयात्रा संघ टोंक तत्वाधान में 550 तीर्थ यात्रियों का समूह शुक्रवार को श्रीदिगंबर जैन नसियां से आर्यिका 105 सूत्रमति माताजी के ससंघ का आशीर्वाद लेकर पारसनाथ के जयकारों के साथ सम्मेद शिखरजी झारखंड के लिए शुक्रवार को रवाना हुआ, जबकि दूसरा जत्था शनिवार को 550 तीर्थ यात्री रवाना होंगे। समाज के प्रवक्ता पवन कंटान व कमल सर्राफ ने बताया कि सम्मेद शिखरजी जाने वाले सभी तीर्थ यात्री जैन नसियां में एकत्रित हुए, जहां पर प्रबंध कमेटी द्वारा तिलक एवं माल्यार्पण करते तीर्थ यात्रियों को रवाना किया। इस मौके पर सभी तीर्थ यात्राओं ने अपनों से बड़े-बुजुर्ग लोगों से पैर छूकर आशीर्वाद लिया। पदमपुर पदयात्रा संघ के लोगों ने आदिनाथ भगवान के समक्ष श्रीफल एवं दीप प्रज्ज्वलित करके यात्रा सफल एवं सकुशल संपन्न की भावना की। संघ के हुकम एवं पदम ने बताया कि सभी यात्री जयपुर से ट्रेन के द्वारा ईसरी पारसनाथ पहुंचेंगे, जहां पर 11 सितंबर को सभी 11 सौ तीर्थयात्री एक साथ सामूहिक सामूहिक चरण वंदना के लिए पहाड़ पर चढ़ेगें। इस पर्वत की 27 किलोमीटर की एक पूरी वंदना होती है, इस सम्मेद शिखर जी के पवित्र पर्वत से असंख्यात मुनिराज मोक्ष गए हैं। इस मौके पर संघ के राजेश बोरदा, मनोज फागी, पदम कंटान, सुनिल बोरदा, मोनू छामुनिया, सुनील आंडऱा, संदीप, राजेश, हुकम, रमेश, वीरेंद्र शिवाडिय़ा एवं अशोक श्यामपुरा आदि मौजूद रहे।