Dark Mode
पूर्व सैनिक से मारपीट और जानलेवा हमले के मामले में पांच लोग गिरफतार

पूर्व सैनिक से मारपीट और जानलेवा हमले के मामले में पांच लोग गिरफतार

उत्तराखंड के देहरादून जिले में एक पूर्व सैनिक के घर में घुसकर उसके व उसकी पत्नी के साथ कथित तौर पर मारपीट करने और धारदार हथियार से हत्या का प्रयास करने के मामले में रविवार को दो महिलाओं समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।पुलिस ने बताया कि घटना जिले के ऋषिकेश के श्यामपुर क्षेत्र में स्थित भल्लाफार्म में हुई। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान रवीश दीक्षित (49), पत्नी ममता दीक्षित (44), पुत्र तरूण दीक्षित (22), रिश्तेदार अमृत बलौरी (30) और उसकी पत्नी माधवी दीक्षित (25) के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि रवीश दीक्षित भल्लाफार्म में रहने वाले पूर्व सैनिक आशीष रावत का पड़ोसी है। पुलिस के मुताबिक, पूर्व सैनिक की पत्नी ममता रावत ने थाने में दर्ज कराई अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि 14 मार्च को होली के दिन आरोपियों ने उनके घर में घुसकर उनके व उनके पति के साथ मारपीट की और धारदार हथियार से हमला किया। पुलिस ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 109 (1), 191 (2)/333 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!