Dark Mode
पांच हजारी इनामी हार्डकोर वांछित अपराधी राजेश गिरफ्तार

पांच हजारी इनामी हार्डकोर वांछित अपराधी राजेश गिरफ्तार

टोंक   । रेंज स्तर पर चल रहे वांछित मुल्जिमों के धरपकड़ अभियान के अन्र्तगत टोंक जिला पुलिस ने राज्य में मोस्ट वाटेंड 25 में शमिल एक शातिर चार वर्षो से फरार पांच हजारी इनामी हार्डकोर वांछित अपराधी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस अधीक्षक राजर्षि राज ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि राज्य में मोस्ट वाटेंड 25 में शामिल शातिर चार वर्षो से फरार पांच हजारी घोषित इनाम के हार्डकोर वांछित अपराधी राजेश उर्फ राजू उर्फ  राजेन्द्र उर्फ  टरडा को गिरफ्तार किया है, जिसके विरूद्ध मालपुरा सर्किल क्षैत्र के कई थानों में दो दर्जन से ज्यादा दर्ज मामलों में वांछित विगत चार वर्षो से फरार चल रहा था। उन्होने बताया कि इसी प्रकार जिला स्तरीय तीन हजार रूपये का इनामी वांछित अपराधी शाहिद पुत्र  कमरूद्दीन निवासी दत्तवास थाना दत्तवास जो कि थाना निवाई में दर्ज 6, पुरानी टोंक में एक एवं जयपुर के विभिन्न थानों में दर्ज 6 प्रकरणों में स्थायी वारण्टी को तथा वृत्त स्तरीय सक्रिय वांछित अपराधी आमिर मेव पुत्र वहिद खान निवासी बाडा जैरे किला थाना सदर टोंक जो कि थाना बरोनी के डकैती के प्रकरण में  08 जून 2022 से फरार चल रहा था, को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसके विरूद्ध बरोनी सहित कोतवाली एवं थाना सदर में एक-एक मुकदमा दर्ज है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मोस्ट वांटेंड राजू उर्फ  राजेन्द्र उर्फ  टरडा चोरी, लूट व नकबजनी का आदतन अपराधी है, जो एक आपराधिक प्रष्ठभूमि के परिवार का सदस्य है, इसके पिता बद्री मोग्या  अजमेर जेल में बंद है, वहीं दो भाई कमलेश उर्फ कमल्या अजमेर जेल में तथा मुकेश उर्फ कटोरा हत्या के मामले में टोंक जेल में बंद है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि मुल्जिम की गिफ्तारी के लिये सर्किल मालपुरा पुलिस द्वारा भरसक प्रयास किये गये, परन्तु मुल्जिम बहुत ही शातिर प्रवृति का होने के कारण पुलिस की गिरफ्त से बचता रहा। मुल्जिम की गिरफ्तारी को लेकर अति. महानिदेशक पुलिस, अपराध शाखा द्वारा राज्य के टॉप-25 वांछित मुल्जिमानों की श्रेणी में रखा हुआ है, तथा अजमेर रेंज, अजमेर के टॉप-10 वांछित मुल्जिमों में से एक है, जिसको न्यायालय द्वारा जिला टोंक के थाना डिग्गी, मेहन्दवास, मालपुरा व जिला जयपुर के थाना दूदू का स्थायी वारंटी होने के साथ थाना केलादेवी जिला करोली, जिला टोंक के थाना मेहन्दवास में वांछित होने से पुलिस अधीक्षक द्वारा 5 हजार रूपये का ईनाम घोषित कर न्यायालय द्वारा भगोड़ा घोषित किया गया था। आरोपी के विरूद्व प्रकरणो की गंभीरता को लेकर पुलिस अधीक्षक राजर्षि द्वारा अति. पुलिस अधीक्षक मालपुरा राकेश कुमार के निर्देशन में वृताधिकारी मालपुरा सुशील मान के निकटतम सुपरविजन में थानाधिकारी मालपुरा भूराराम खिलेरी के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई, जिसमें जिला साईबर सैल से हैड कानि. राजेश गुर्जर, कानि. राजेश शर्मा, थाना पुरानी टोंक हैड कानि. अब्दुल वहाब, थाना मालपुरा कानि. मो. ईस्माईल एवं देवीशंंकर गुर्जर  की विशेेष टीम का गठन किया गया, जिनके द्वारा वांछित अपराधी की गिरफ्तारी को चुनौती के रूप में लेते हुए टीम के सदस्यों द्वारा ग्रामीण वेशभूषा पहनकर दिन-रात मालपुरा घाटी के जंगल व पहाड़ी ईलाकों के आस-पास में डेरा डाले हुए रखा। साईबर सैल के राजेश गुर्जर द्वारा तकनीकी संसाधनों का प्रयोग करते हुए किए गए निरन्तर अथक प्रयासों के बाद घाटी मालपुरा के जंगल/पहाडिय़ों के दुर्गम ईलाके  से वांछित मुल्जिम राजेश उर्फ  राजू निवासी जनकपुरा हाल ऊन की माता के पास जरेली तन टोरडी थाना मालपुरा को गिरफ्तार कर मालपुरा थाने में लाया गया, जहां  मुल्जिम से गहनता से पूछताछ कि जा रही है, जिससे कई वारदाते खुलने की पूर्ण संभावना है।    

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!