Dark Mode
हिमाचल के 8 जिलों में फ्लैश फ्लड की चेतावनी

हिमाचल के 8 जिलों में फ्लैश फ्लड की चेतावनी

24 घंटे से जारी बरसात, नदी-नाले उफान पर; 450 सड़कें बंद; लोगों-टूरिस्ट्स के लिए एडवाइजरी


शिमला . उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में शुक्रवार को हुए लैंडस्लाइड में पांच लोगों की मौत हो गई है। ये हादसा केदारनाथ यात्रा रूट पर हुआ। पहाड़ से बड़े-बड़े पत्थर गिरने से एक गाड़ी उसमें दब गई। 12 घंटे की मशक्कत के बाद मलबे को हटाया गया। शनिवार को गाड़ी में पांच शव मिले। ये सभी गुजरात से केदारनाथ यात्रा करने आए थे। उधर चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर मंडी के छह मील में शुक्रवार देर शाम चलती ऑल्टो कार पर पत्थर गिरने से पांच साल के मासूम की मौत हो गई। भारतीय मौसम विभाग ने उत्तर-पूर्वी राज्यों बिहार, UP, उत्तराखंड, हिमाचल, पंजाब सहित 13 राज्यों में अगले 24 घंटे भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। उत्तराखंड में ऑरेंज अलर्ट है।उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में शुक्रवार को हुए लैंडस्लाइड में पांच लोगों की मौत हो गई है। ये हादसा केदारनाथ यात्रा रूट पर हुआ। पहाड़ से बड़े-बड़े पत्थर गिरने से एक गाड़ी उसमें दब गई। प्रदेश में अगले 24 घंटे के भीतर कहीं भी तेज बारिश होने का अनुमान नहीं है। हालांकि, भोपाल, उज्जैन, इंदौर, नर्मदापुरम समेत कई शहरों में मौसम बदला सा रह सकता है। भोपाल में बूंदाबांदी भी हो सकती है। जबलपुर-ग्वालियर में भी मौसम ऐसा ही रहने का अनुमान है। बिहार के कई जिलों में लगातार हो रही बारिश से नदियां उफान पर हैं। सुपौल, दरभंगा और मुजफ्फरपुर में निचले इलाके बाढ़ की चपेट में हैं। नदी के आसपास के गांवों में पानी भर चुका है। मौसम विभाग ने आज बिहार के 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने अगले कुछ घंटे के लिए मंडी, कांगड़ा, शिमला, कुल्लू और सिरमौर जिले में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान चंबा,सोलन और लाहौल स्पीति के कुछेक क्षेत्रों में भी तेज बारिश हो सकती है। चंडीगढ़ में हल्की बारिश की संभावना है। दिन में एक दो बार हल्की-फुल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने अगले 3 दिन तक चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों में गरज और चमक के साथ बारिश की चेतावनी है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!