आमलीकला और डाबला चांदा में लगेंगे फॉलो अप कैंप
शाहपुरा. भीलवाड़ा शाहपुरा जिला मुख्यालय आमली कला और डाबला चांदा पंचायत मेंमहंगाई राहत कैंप में सरकार की 10 चिन्हित जन कल्याणकारी योजनाओं से वंचित रहे परिवार अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं जानकारी के अनुसार उपखंड अधिकारी पुनीत कुमार गेलडा ने बताया किराज्य सरकार और जिला कलेक्टर भीलवाड़ा से प्राप्त निर्देशानुसार प्रशासन गांवों की ओर से 24 अप्रैल से महंगाई राहत कैंप शिविर आयोजित किए जा रहे है, महंगाई राहत कैंप का उद्देश्य सरकार की 10 चिन्हित योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाना है। सोमवार से शनिवार सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक शिविर आयोजित होगे कैंप में रजिस्ट्रेशन से वंचित परिवार सरकार की 10 योजनाओं का लाभ उठा सकते है, जिन जिन योजनाओं के आप पात्र है। यदि किसी योजना में आप पंजीकरण करवाना भूल जाए, तो आप किसी भी महंगाई राहत कैंप में दोबारा जा सकते है। साथ ही कोई भी व्यक्ति किसी भी कैंप में जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकता है।