Dark Mode
सामाजिक कल्याण परिषद संजीवनी का गठन

सामाजिक कल्याण परिषद संजीवनी का गठन

नवलगढ. नवलगढ सामाजिक कल्याण परिषद संजीवनी का गठन सामाजिक, शिक्षा, संस्कार, धार्मिक, सांस्कृतिक, चिकित्सा, स्वास्थ्य, पर्यावरण सरंक्षण व व्यापार प्रोत्साहन हेतु एक सामाजिक संस्था संजीवनी (सामाजिक कल्याण परिषद) का गठन किया गया। संस्था के डाॅ दयाशंकर जांगिड अध्यक्ष डाॅ गिरधारी लाल समन्वयक रामकुमार सिंह राठौड व मेजर डीपी शर्मा संयोजक मुरली मनोहर चोबदार सचिव चुने गये। संजीवनी के अध्यक्ष डाॅ दयाशंकर जांगिड ने बताया कि यह संस्था नवलगढ क्षेत्र के लोगो के जीवन को सम्यक बनाने में संजीवनी का काम करेगी। संस्था का प्रथम परिचय कार्यक्रम विवेकानंद जयंती 12 जनवरी 2024 के अवसर पर एस.एन.बी.एड काॅलेज में होगा। समाज सेवा को तत्पर व्यक्ति सदस्य बनने हेतु कार्यकारिणी के सदस्यों से संपर्क कर सकते है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!