Dark Mode
प्रशिक्षण शिविर का आयोजन दिया फॉस्टेक प्रशिक्षण

प्रशिक्षण शिविर का आयोजन दिया फॉस्टेक प्रशिक्षण


सीकर,मुहम्मद सादिक। अग्रसेन भवन में चिकित्सा विभाग की ओर से राज्य सरकार की 100 दिवसीय कार्य योजना के तहत लगातार खाद्य व्यापारियों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। सीएमएचओ डॉ निर्मल सिंह के निर्देशन में शनिवार को फतेहपुर के खाद्य व्यापारियों को प्रशिक्षण दिया गया। शिविर में 150 खाद्य कारोबारियों को प्रशिक्षण दिया गया। एफएसएसआई नई दिल्ली से आए सुपरवाइजर मेहराज मिहिर ने व्यापारियों को खाद्य पदार्थों के रखरखाव, हाईजीन, मनुफेक्चर इकाई, डेयरी प्रोसिसिंग यूनिट को रिटर्न भरन के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सभी खाद्य कारोबारकर्ताओं के पास खाद्य लाइसेंस जरूर होना चाहिए। उन्होंने खाद्य लाइसेंस बनाने की प्रक्रिया की जानकारी भी दी। शिविर में खाद्य सुरक्षा अधिकरी मदनलाल बाजिया, महमूद अली, नंदलाल मीणा ने प्रशिक्षण में उपयोगी जानकारी दी। शिविर में व्यापार मंडल के सुभाष केजडीवाल, कमलेश पाटोदिया, गोविन्द पोदार, बलदेव क्याल, मोतीराम हलवाई, अंकित बुबना, रोहित कुमार, अंकित धेलिया, राहुल जैन, राकेश चिरानियां आदि मौजूद थे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!