Dark Mode
नवी मुंबई में अवैध तरीके से रह रहे बांग्लादेश के चार नागरिक पकड़े गए

नवी मुंबई में अवैध तरीके से रह रहे बांग्लादेश के चार नागरिक पकड़े गए

पुलिस ने महाराष्ट्र के नवी मुंबई कस्बे में अवैध रूप से रहने के आरोप में एक बांग्लादेशी दंपत्ति और उनके बेटे एवं बेटी को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। वी मुंबई पुलिस के मानव तस्करी विरोधी प्रकोष्ठ के कर्मियों ने एक गुप्त सूचना के आधार पर रविवार शाम जुहूगांव में एक आवास पर छापा मारा और करीब 40 वर्षीय दंपति तथा उनके 20 एवं 22 वर्ष के दो बच्चों को गिरफ्तार कर लिया। शी पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि पुलिस को उनके, भारत आने और यहां रहने के संबंध में कोई वैध दस्तावेज नहीं मिला, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।पुलिस ने बताया कि आरोपी मजदूरी करते थे और उनमें से एक मछली भी बेचता था। पुलिस के अनुसार, उनके खिलाफ विदेशी नागरिक अधिनियम और भारतीय पासपोर्ट अधिनियम के प्रावधानों के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!