Dark Mode
Manipur में जारी हिंसा में चार लोगों की गोली मारकर हत्या, पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

Manipur में जारी हिंसा में चार लोगों की गोली मारकर हत्या, पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

मणिपुर में जारी जातीय हिंसा के बीच प्रदेश के बिष्णुपुर जिले में बृहस्पतिवार शाम चार लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना निंगथौखोंग खा खुनौ में हुई।उसने बताया कि मरने वालों में एक व्यक्ति और उसके 60 वर्षीय पिता शामिल हैं। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। गोलीबारी में बचे एक व्यक्ति के हवाले से एक अधिकारी ने बताया, ‘‘जब मजदूर खेत में सिंचाई कर रहे थे तभी पांच से छह हथियारबंद बदमाश आए और उन्हें नजदीक से गोली मार दी।’’
अधिकारी ने बताया कि उन्हें गोली मारने के बाद बदमाश उन पहाड़ी इलाकों की ओर भाग गए, जहां से वे आए थे। इसी के साथ राज्य में बुधवार से अब तक करीब सात लोगों की हत्या की जा चुकी है जिनमें पुलिस के दो कमांडो भी शामिल हैं।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!