महिलाओं व बालिकाओं के लिए निःशुल्क कम्प्यूटर कोर्स का किया शुभारंभ
बीदासर। कस्बे में संचालित निट्स कम्प्यूटर के मारोठिया इंफोटेक कम्प्यूटर सेंटर पर महिला और बाल विकास विभाग द्वारा चयनित महिलाओं व बालिकाओं के लिए निःशुल्क कम्प्यूटर कोर्स "आरएससीआईटी" का शुभारंभ पार्षद सुमन देवी माली ने किया। इस अवसर पर पार्षद माली ने महिला शिक्षा को बढ़ावा देने व सरकार द्वारा चलाई गई विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी, पार्षद ने कहा कि योजनाओं को जन जन तक पहुंचाना हम सबका कर्तव्य है और वर्तमान युग कंप्यूटर का है आपको शिक्षा के साथ साथ कंप्यूटर की जानकारी भी रखनी होगी। अनीता गोदारा व मोनिका रेगर ने विद्यार्थियों को अच्छे अंक प्राप्त करने के बारे में बताया। इस मौके पर अतिथियों ने चयनित महिलाओं व बालिकाओं को कोर्स की किताब भेंट की और जनवरी की परीक्षा में सेंटर पर टॉप रहे विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। सेंटर के निदेशक परमेश्वर लाल मारोठिया ने अतिथियों का स्वागत किया और बताया कि सेंटर पर 36 महिला व बालिकाओं का राज्य सरकार द्वारा संचालित निःशुल्क कंप्यूटर कोर्स में चयन हुआ है। कार्यक्रम में पार्षद सांवरमल सैन, बाबूलाल माली, घनश्याम माली, सुरेंद्र सुथार, रामेश्वर नागपुरिया पूनमचंद मारोठिया आदि मौजूद रहे।