Dark Mode
एक क्विंटल डोडा-पोस्त मामले का फरार सप्लायर गिरफ्तार

एक क्विंटल डोडा-पोस्त मामले का फरार सप्लायर गिरफ्तार

जोधपुर। फलोदी पुलिस ने डोडा पोस्त के एक बड़े सप्लायर शंकरलाल विश्नोई को गिरफ्तार किया है। आरोपी करीब पांच महीने से फरार चल रहा था और उस पर एक क्विंटल अवैध डोडा पोस्त की सप्लाई का आरोप है।

शंकरलाल विश्नोई के खिलाफ जोधपुर शहर, ग्रामीण क्षेत्रों, पाली, नागौर और चित्तौड़गढ़ जिलों में पहले से ही 10 आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह लंबे समय से पुलिस की वांछित सूची में था। पुलिस अधीक्षक कुंदन कंवरिया के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ब्रजराजसिंह चारण और वृत्ताधिकारी लोहावट नागेंद्र कुमार की सुपरविजन में यह गिरफ्तारी हुई।

मतोड़ा थानाधिकारी अमानाराम के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया। यह मामला 25 अगस्त 2025 को शुरू हुआ था, जब मतोड़ा पुलिस और रेंज साइक्लोनर टीम ने पूनासर खुर्द में प्रभुराम पुत्र मोटाराम जाट की ढाणी से 100 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद किया। प्रभुराम को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया। पूछताछ में उसने बताया कि यह डोडा पोस्त शंकरलाल से खरीदी गई थी। इसके बाद एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!