Dark Mode
हाड़ौती गौरव सम्मान से गाँधी हुए सम्मानित

हाड़ौती गौरव सम्मान से गाँधी हुए सम्मानित

                               सामाजिक नवोन्मेष एवं युवा सशक्तिकरण मे गाँधी हुए सम्मानित
झालावाड़.  हाल ही मे कोटा शिक्षा नगरी के झालावाड़ रोड स्थित सामुदायिक भवन में पंचम हाड़ौती गौरव सम्मान का आयोजन किया गया .कार्यक्रम मे बकानी झालावाड़ मूल के कोटा निवासी युवा मेनेजमेंट विश्लेषक डॉ.नयन प्रकाश गाँधी सुपुत्र रामदयाल गाँधी को सामाजिक क्षेत्र नवोन्मेष एवं युवा सशक्तिकरण मे उल्लेखनीय कार्य करने पर एव पिछले कई वर्षो से झालावाड़ एवं कोटा हाड़ौती का नाम राज्य,राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय स्तर पर अंकित करने पर व्यक्तिगत श्रेणी में हाड़ौती गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया.गाँधी को यह सम्मान विभिन्न गणमान्य अतिथियों विधायक संदीप शर्मा,वरिष्ठ समाज सेवी,श्री राजेश कृष्ण बिरला ,अमित धारीवाल,वी.के. जेटली,डॉ.राज कुमार उपाध्याय रजिस्ट्रार कोटा विश्विद्यालय ,न्यु कोटा इंटरनेशनल सोसाइटी अध्यक्ष श्रीमती अंजू शर्मा,कार्यक्रम संयोजक के.के.शर्मा ,हर्षित गौतम एडवोकेट ,स्पर्धा आईएएस एकेडमी श्रीमती कामिनी शर्मा ,झालावाड़ संयोजक पुखराज जेन आदि की उपस्थिति मे दिया गया.

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!