Dark Mode
छात्रावासों में मनाई गांधी जयंती

छात्रावासों में मनाई गांधी जयंती

प्रतापगढ़। महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के तहत जिले में संचालित समस्त छात्रावासों में महात्मा गांधी जयंती का आयोजन किया गया। सहायक निदेशक , सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग डॉ. टी आर आमेटा ने बताया कि विभाग द्वारा संचालित समस्त राजकीय एवं अनुदानित छात्रावासों में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयंती श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर समस्त छात्रावासों में पुष्पांजलि अर्पित कर महात्मा गांधी के सिद्धांतों—सत्य, अहिंसा एवं स्वच्छता पर विचार व्यक्त किए गए। विभागीय अधिकारियों एवं छात्रावास अधीक्षकों द्वारा विद्यार्थियों को महात्मा गांधी के जीवन आदर्शों को अपनाने हेतु प्रेरित किया गया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!