Dark Mode
Jharkhand में दो लड़कियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म, तीन नाबालिग गिरफ्तार

Jharkhand में दो लड़कियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म, तीन नाबालिग गिरफ्तार

झारखंड के गुमला जिले में एक निर्माणाधीन मकान में दो लड़कियों के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में तीन नाबालिगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के मुताबिक यह घटना डुमरी थाना क्षेत्र के एक गांव की है। पुलिस के एक अधिकारी के मुताबिक दोनों लड़कियां नौ मार्च को गांव के पास बाबा टांगीनाथ धाम में महाशिवरात्रि के एक मेले में गए थे, जहां उनकी मुलाकात एक परिचित से हुई, जिसने अपने दोस्त के साथ उन्हें अपनी मोटरसाइकिल पर घर छोड़ने की पेशकश की।

पुलिस अधीक्षक शंभु कुमार सिंह के मुताबिक दोनों लड़के लड़कियों को अपने गांव ले जाने के बजाय एक निर्माणाधीन मकान में ले गए, जहां उन्होंने लड़कियों को दो दिनों तक कैद में रखा।

इसके बाद दोनों का एक और दोस्त आया तथा तीनों ने बारी-बारी से दोनों लड़कियों के साथ दुष्कर्म किया। लड़कियों के माता-पिता ने उनकी काफी तलाश करने के बाद 11 मार्च की शाम को गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मंगलवार को निर्माणाधीन मकान से पुलिस ने लड़कियों को छुड़ाया और तीनों नाबालिग लड़कों को हिरासत में ले लिया। आरोपियों को सुधार गृह भेज दिया गया है।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!