Dark Mode
अजमेर के लिए खोला सौगातो का पिटारा

अजमेर के लिए खोला सौगातो का पिटारा

 

कांग्रेसियों ने जताया  मुख्यमंत्री का आभार

 
 
 अजमेर ! राजस्थान पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष एवं राज्यमंत्री धर्मेंद्र राठौड़ ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा  विधानसभा में अजमेर के सतत विकास के लिए की गई घोषणाओं का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है! 
 
निगम अध्यक्ष राठौड़ ने तीर्थराज पुष्कर के घाटों के जीर्णोद्धार एवं विकास के लिए के लिए 80 करोड़  , अजमेर में निर्माण एवं विध्वंस अपशिष्ट के पुनर्चक्रण एवं प्रोसेसिंग के लिए 24 करोड़ की लागत से प्लांट अजमेर संभाग मुख्यालय पर उच्च माध्यमिक विद्यालय में डिफेंस सर्विस प्रिपरेटरी संस्थान अजमेर की पेयजल समस्या के निदान के लिए पाइप लाइन  एवं अन्य कार्य हेतु 31 करोड़ रुपए घूघरा गति एवं स्मृति वन विस्तार पुष्कर में ग्रीन लान्ज की सहित अजमेर जिले के लिए कई घोषणा करनें का स्वागत किया है! 
 
 राजस्थान  पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष एवं राज्यमंत्री धर्मेंद्र राठौड़ ने  मुख्यमंत्री की घोषणाओं का स्वागत करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री की सौगात से अजमेर विकास के पथ पर अग्रसित होगा!
 
 अजमेर डेयरी के सदर रामचंद्र चौधरी पूर्व जिला प्रमुख रामस्वरूप चौधरी पीसीसी सदस्य एवं पूर्व विधायक डॉ राजकुमार जयपाल डॉ संजय पुरोहित अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान महासचिव शिव कुमार बंसल अजय कृष्ण तैन्गौर ने भी मुख्यमंत्री की घोषणाओं का स्वागत  करते हुए आभार व्यक्त किया है!
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!