Dark Mode
राजस्व मामलों को प्राथमिकता देते हुए निर्धारित समय सीमा में निपटाएं : सुराणा

राजस्व मामलों को प्राथमिकता देते हुए निर्धारित समय सीमा में निपटाएं : सुराणा

चूरू। जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने सोमवार को एनआईसी वीसी सभागार से राजस्व अधिकारियों की बैठक में वीसी के जरिए राजस्व कार्यों की समीक्षा की और समुचित निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने राजस्व अधिकारियों से कहा कि राजस्व मामलों को प्राथमिकता देते हुए निर्धारित समय सीमा में निपटाएं। सभी उपखंड अधिकारी लंबित प्रकरणों की नियमित मॉनीटरिंग करें व प्रगति की सतत समीक्षा करें। उन्होंने कहा कि लंबित राजस्व प्रकरण की प्रत्येक स्तर पर जवाबदेही सुनिश्चित की जाए और कार्यों की गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाए। उन्होंने कहा कि राजस्व अधिकारी सीमाज्ञान, नामांतरण, खाता विभाजन आदि राजस्व कार्यों को प्राथमिकता व समयबद्धता के साथ निस्तारित करें। राजस्व अधिकारी लंबित प्रकरणों में से प्राथमिकता तय कर समाधान करें। उन्होंने कहा कि तामील नहीं होने वाले राजस्व परिवादों में अखबार साया करवाएं। इसी के साथ 05 वर्षों से अधिक लंबित प्रकरणों को एक माह में निस्तारित करें। जिला कलक्टर सुराणा ने कहा कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार 15 दिवसीय ग्राम रथ अभियान का सफल संचालन सुनिश्चित करें। उपखंड अधिकारी विधानसभावार ग्राम रथों के सफल संचालन हेतु पूर्व तैयारी सुनिश्चित करें। उन्होंने न्यायालय अनुभाग से संबंधित प्रकरणों, राजस्व अर्जन को लेकर जिले में आवंटित लक्ष्यों को प्राप्त करने, प्राथमिक डिक्री, कुर्रेजात, सीमाज्ञान, पत्थरगढ़ी, न्यायालय शाखा के प्रकरणों, ट्रांसमिशन लाइनों के आरओडब्ल्यू प्रकरण, फार्मर रजिस्ट्री, भूमि अधिग्रहण, धारा 251— ए के रास्ते के प्रकरणों एवं तामीली से शेष प्रकरणों, रूपांतरण, पंजीयन, मुख्यमंत्री कार्यालय से प्राप्त प्रकरणों, राजस्व अधिकारियों को प्राप्त प्रार्थना पत्रों, राजस्व लेखा, नामांतरण सहित विभिन्न राजस्व मामलों की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी लंबित प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। एडीएम अर्पिता सोनी ने बैठक कार्यवाही का संचालन करते हुए राजस्व प्रकरणों के समुचित निस्तारण व पालना रिपोर्ट भिजवाने की बात कही। इस दौरान चूरू एसडीएम सुनील कुमार, चूरू तहसीलदार अशोक गोरा उपस्थित रहे तथा वीसी के जरिए सभी उपखंडों से उपखंड स्तरीय अधिकारी जुड़े रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!