Dark Mode
राजकीय सम्प्रेषण एवं किशोर गृह का किया निरीक्षण

राजकीय सम्प्रेषण एवं किशोर गृह का किया निरीक्षण

बून्दी। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा राजकीय सम्प्रेषण एवं किशोर गृह का निरीक्षण किया गया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव सुमन गुप्ता ने बताया कि गृह में साफ-सफाई, स्नानागार, शौचालय, रसोईघर, खेल के मैदान, डाईनिंग हॉल, बालकों की शिक्षा, भोजन, दिनचर्या, काउन्सलर सुविधा तथा मनोरंजन के साधनों का भी अवलोकन किया गया। साथ ही बालकों की नियमित कॉउन्सिलिंग व नियमानुसार सहशैक्षणिक गतिविधियाँ करवाने के लिए भी निर्देशित किया गया। इस अवसर पर पैनल अधिवक्ता अमर सिंह राठौड़ उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!