Dark Mode
लायंस क्लब रतनगढ वेस्ट का भव्य सम्मान समारोह कार्यक्रम 

लायंस क्लब रतनगढ वेस्ट का भव्य सम्मान समारोह कार्यक्रम 

 
रतनगढ़ ।स्थानीय गोपाल वाटिका मे लायंस क्लब रतनगढ़ वेस्ट द्वारा क्लब के प्रांतपाल रोशन सेठी जी का सम्मान समारोह आयोजित हुआ। इस अवसर पर विधायक अभिनेश महर्षि, नगरपालिका चेयरपर्सन के प्रतिनिधि हेमंत सारस्वत, सहीराम गोदारा, पूर्व प्रांतपाल अंजना जैन, सालासर बालाजी मंदिर से समाजसेवी डॉ विष्णु दत्त पुजारी मंचासीन रहे। सचिव संजय कटारिया ने शाब्दिक स्वागत किया। दीप प्रज्ज्वलन से शुरु हुए कार्यक्रम के पश्चात कृष्णा पचलंगिया ने स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया। प्रदीप धर्ड ने क्लब का परिचय आगंतुको को कराया।डॉ विष्णु दत्त पुजारी, प्रांतपाल रोशन सेठी, विधायक अभिनेश महर्षि, हेमंत सारस्वत ने सभा को सम्बोधित किया व क्लब परिवार द्वारा आगे के सेवा कार्यो पर अपने अपने भाव प्रस्तुत कर सभी सदस्यों ने साथ साथ सेवा कार्यों को बढ़ाने पर सहमति जताई। अध्यक्ष जय कुमार ने आगंतुको को धन्यवाद ज्ञापित किया। 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!