निर्माण इंस्टीट्यूट एवं संगीत नाद संस्थान का हुआ भव्य उद्घाटन
सोजत। निर्माण इंस्टीट्यूट एवं नाद संगीत संस्थान का उद्घाटन सोजत के विकास पुरुष पूर्व काबीना मंत्री लक्ष्मीनारायण दवे पूर्व रजिस्ट्रार भुवनेश नारायण भट्ट शिक्षाविद जयंतीलाल त्रिवेदी नगर पालिका चेयरमैन प्रतिनिधि जुगल किशोर निकुम लक्ष्मी नारायण मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष रमेश व्यास भाजपा जिला अध्यक्ष एडवोकेट पंकज त्रिवेदी आदि अतिथियों द्वारा किया गया । मेहंदी नगरी में निर्माण कोचिंग सेंटर को लेकर विधार्थियों में उत्साह है। सोजत में निर्माण कोचिंग सेंटर का शुभारंभ होंने पर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले युवाओं को बहुत सहायता मिलेगी सोजत के विधार्थियों के अध्ययन के लिए एवं भविष्य निर्माण हेतु सोजत सिटी में निर्माण शिक्षण संस्थान का शुभारम्भ हुआ है जिसमें विज्ञान वर्ग विषयों ( phy.che.Bio.maths) का अध्ययन अनुभवी अध्यापकों द्वारा करवाया जाएगा। संस्थान के निदेशक दुष्यंत व्यास ने बताया कि इस कोचिंग संस्थान में विधार्थियों को एकेडमिक कोर्स के अतिरिक्त Neet/ Jee हेतु भी मार्गदर्शन दिया जायेगा।हिंदी एवम English medium के विधार्थीयों के लिए अलग अलग क्लासेज आयोजित होगी हरीश चंद्र व्यास ने बताया कि
निदेशक निर्माण इंस्टीट्यूट सोजत में नाद संगीत संस्थान के सानिध्य में संगीत क्लासेज में भी आधुनिक वाद्य यंत्रों को बजाना सिखाया जाऐंगा। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की वंदना व मंत्रों उच्चारण के साथ किया गया अतिथियों ने अपना उद्बोधन दिया। कार्यक्रम का संचालन एडवोकेट चंद्रशेखर श्रीमाली ने किया वहीं आभार की रस्म पूर्व बैंक मैनेजर राजेंद्र व्यास ने अदा की इस अवसर पर
ओम प्रकाश ओझा, जगदीश चन्द्र व्यास, सुरेन्द्र व्यास, बहादुर सिंह खींची, रमेश व्यास, वरिष्ठ साहित्यकार वीरेंद्र लखावत, चेतन व्यास लक्ष्मीनारायण जोशी, नवीन जोशी, गोपाल दवे, सागर गोपाल,अनिल ओझा, सुरेश पंवार,हर गोविंद अवस्थी,केदार शर्मा,राम निवास,भवानी शंकर,अजीत सिंह,नरेश दवे हितेंद्र व्यास,तुलसीराम, अशोक त्रिवेदी, गोपाल सिंह, दिलीप व्यास, अशोक माहुडा, अनिल ओझा, राजेंद्र जोशी, राजेंद्र व्यास, चंद्र शेखर, विकास टांक, अजय त्रिवेदी आदि उपस्थित थे।