Dark Mode
ग्रेटर नोएडा : पुलिस के साथ मुठभेड़ में गोली लगने से घायल हुआ बदमाश

ग्रेटर नोएडा : पुलिस के साथ मुठभेड़ में गोली लगने से घायल हुआ बदमाश

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा के थाना बिसरख पुलिस और एक वांछित बदमाश के बीच मंगलवार सुबह मुठभेड़ हो गई। यह मुठभेड़ रोजा याकूबपुर स्थित 6 प्रतिशत खाली प्लॉट क्षेत्र में हुई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लग गई, जिससे वह घायल हो गया। घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारियों ने बताया कि 8 अप्रैल की सुबह बिसरख थाना क्षेत्र के रोजा याकूबपुर इलाके में पुलिस चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान रेलवे पुल की ओर से एक मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन वह नहीं रुका और बाइक मोड़कर 6 प्रतिशत प्लॉट क्षेत्र के अंदर भागने लगा।संदेह होने पर पुलिस बल ने उसका पीछा किया। पीछा किए जाने पर बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें बदमाश के पैर में गोली लग गई। मौके पर घायल बदमाश को पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसकी पहचान सोनू, ग्राम शोभा का नंगला, थाना चंडौस, जिला अलीगढ़ (उम्र 22 वर्ष) के रूप में हुई है।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!