Dark Mode
गुजरात टाइटंस के कप्तान Shubman Gill ने फैंस को दिया स्पेशल संदेश

गुजरात टाइटंस के कप्तान Shubman Gill ने फैंस को दिया स्पेशल संदेश

आईपीएल 2024 का आगाज हो चुका है। वहीं इस बार गुजरात टाइटंस अपने नए कप्तान शुभमन गिल के साथ एक यादगार सीजन बनाने को तैयार है। टीम का ये तीसरा सीजन है, पिछले सीजन में वह फाइनल तक पहुंची थी जबकि अपने पहले ही सीजन में टीम ने आईपीएल ट्रॉफी जीती थई। दोनों बार हार्दिक कप्तान थे, इस बार टीम की कमान शुभमन गिल के हाथों में है। अभियान शुरू करने से पहले गिल ने फैंस को खास संदेश दिया है।
गुजरात टाइटंस द्वारा शेयर किए गए वीडियो में गिल ने कहा कि, कैसे हो टाइटंस फैंस, आशा है तुम सभी मजे में होंगे। मैं तुम सबी के साथ इस सीजन कप्तान के तौर पर खेलने के लिए उत्सुक हूं। पिछले दोनों सीजन हमारे शानदार रहे, आपने स्टैंड से अपना कार्य किया और हमने ग्राउंस से।

साथ ही गिल ने कहा कि, एक नए सीजन और नए सफर की शुरुआत हो रही है। मैं आपको भरोसा दिलाता हूं कि हम बेहतर करना जारी रखेंगे। हमें अपने ग्रुप पर पूरा भरोसा है। हम तुम्हारे लिए ये करेंगे टाइटंस फैंस। चलो साथ मिलकर एक बार फिर यादगार सीजन बनाते हैं।

बता दें कि, गुजरात टाइटंस का पहला मुकाबला अपने आप में ही रोमांचक होगा। दरअसल, गुजरात का पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस के खिलाफ होगा। इस बार मुंबई की कमान हार्दिक पंड्या के हाथों में होगी, और हार्दिक पिछले दो सालों से गुजरात के कप्तान थे। इसलिए फैंस के लिए ये मुकाबला रोमांचक होने वाला है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!