गुजरात के पाटन डिपो ने आमेट से भीलवाड़ा वाया गंगापुर परिवहन सुविधा शुरू की
आमेट. गुजरात परिवहन विभाग ने पाटन डिपो की द्रुतगामी परिवहन सेवा को आमेट से भीलवाड़ा वाया गंगापुर के लिये शुरू की है। प्राप्त जानकारी अनुसार गुजरात पथ परिवहन निगम द्वारा पिछ्ले काफ़ी समय से पाटन डिपो की द्रुतगामी परिवहन सेवा पाटन से आमेट वाया उदयपुर, नाथद्वारा होकर संचालित की जा रही है। यह बस रात्रि को करीब 8. बजे पाटन से शुरू होकर वाया उदयपुर, नाथद्वारा , केलवा होते हुए सुबह 4 बजे आमेट पहुंच रही है। इसी बस को अब पाटन डिपो ने आमेट से भीलवाड़ा वाया मौखुन्दा कोशिथल,गंगापुर कर दिया है। यह बस सुबह 4.बजे आमेट से प्रस्थान कर 6 बजे भीलवाड़ा पहुंचेगी। तथा शाम को वापसी में 4 बजे वहां से प्रस्थान कर 6 बजे आमेट पहुंचेगी। तत्पश्चात 6 बजे यहां से पुनःपाटन के लिये प्रस्थान कर सुबह करीब 4 बजे पाटन पहुंचेगी।