Dark Mode
मध्य मेक्सिको के बार में बंदूकधारियों ने की गोलीबारी; 10 की मौत, सात घायल

मध्य मेक्सिको के बार में बंदूकधारियों ने की गोलीबारी; 10 की मौत, सात घायल

मध्य मेक्सिको के एक बार में बंदूकधारियों ने गोलीबारी की जिसमें 10 लोगों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए। एक स्थानीय अधिकारी ने यह जानकारी दी। यह हमला शनिवार को क्वेरेटारो में हुआ। शहर के सार्वजनिक सुरक्षा प्रमुख जुआन लुइस फेरुस्का ऑर्टिज ने हमले और हताहतों की संख्या की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि हमले के बाद कम से कम एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। बार में कैमरों के फुटेज सोशल नेटवर्क पर प्रसारित किए गए हैं।
इनमें नजर आ रहा है कि चार लोगों का एक समूह बार में घुसा और उसने वहां बैठे लोगों पर अंधाधुंध गोलियां चलानी शुरू कर दीं। वीडियो में लोग स्वयं को बचाने की कोशिश करते दिख रहे हैं। क्वेरेटारो के गवर्नर मौरिसियो कुरी ने हमलावरों को न्याय के कठघरे में लाए जाने का संकल्प लिया और कहा कि वह मारे गए लोगों के परिवारों को सहायता प्रदान करने की दिशा में काम कर रहे हैं।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!