Dark Mode
विकसित भारत-विकसित राजस्थान की संकल्पना को साकार करने में आधी आबादी दे रही सक्रिय योगदान— हमारी सरकार महिलाओं के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

विकसित भारत-विकसित राजस्थान की संकल्पना को साकार करने में आधी आबादी दे रही सक्रिय योगदान— हमारी सरकार महिलाओं के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल, महिला समाज एवं राष्ट्र की प्रगति का आधार, विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी महिलाओं से मुख्यमंत्री ने किया संवाद - महिलाओं ने मुख्यमंत्री का जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए जताया आभार

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि महिला केवल परिवार ही नहीं बल्कि समाज और राष्ट्र को सशक्त करने की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत एवं विकसित राजस्थान का संकल्प महिलाओं के योगदान के बिना पूरा नहीं हो सकता। महिलाओं के सर्वांगीण विकास के लिए यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन पर कार्य करते हुए हमारी सरकार जन कल्याणकारी योजनाओं के जरिए इसी विकास यात्रा को सुनिश्चित कर रही है। मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री निवास पर महिला स्टार्टअप एन्टरप्रन्योर, रेडियो जॉकी, सरकारी विभागों में कार्यरत महिला अधिकारियों, आरएएस सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में चयनित छात्राओं, लखपति दीदी, समाजसेवी महिलाओं, मुख्यमंत्री कार्यालय एवं निवास पर कार्यरत महिला सुरक्षाकर्मियों एवं महिला कर्मचारियों से संवाद किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि केन्द्र एवं राज्य की डबल इंजन सरकार महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए नीतियों एवं योजनाओं का निर्माण कर रही है। इसी का परिणाम है कि लखपति दीदी योजना के तहत प्रदेश में अब तक 16 लाख से अधिक लखपति दीदी बनाई गई है। इसी प्रकार सोलर दीदी, बैंक सखी जैसी योजनाओं से महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त किया जा रहा है। वहीं राजनीति में सक्रिय भागीदारी के लिए नारी शक्ति वंदन अधिनियम के तहत संसद और विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान किया गया है।

 

विकसित भारत-विकसित राजस्थान की संकल्पना को साकार करने में आधी आबादी दे रही सक्रिय योगदान— हमारी सरकार महिलाओं के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

महिलाओं का सशक्तीकरण राज्य सरकार की प्राथमिकता शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री लाडो प्रोत्साहन योजना में अब तक 6 लाख से अधिक बालिकाओं को लाभान्वित किया जा चुका है। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, मा वाउचर योजना सहित विभिन्न योजनाओं द्वारा महिलाओं का सशक्तीकरण हुआ है। वहीं, 1 लाख 39 हजार स्वयं सहायता समूहों को 679 करोड़ रुपये की आजीविका सहायता उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री एकल नारी सम्मान पेंशन योजना के अंतर्गत 19 लाख से अधिक महिला पेंशनरों को 6 हजार 876 करोड़ रुपये और मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत 27 हजार से अधिक कन्याओं के विवाह के लिए लगभग 101 करोड़ रुपये की सहायता उपलब्ध करवाई गई है।

विकसित भारत-विकसित राजस्थान की संकल्पना को साकार करने में आधी आबादी दे रही सक्रिय योगदान— हमारी सरकार महिलाओं के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

महिलाओं ने मुख्यमंत्री के समक्ष अपने अनुभव किए साझा संवाद के दौरान ब्यावर की सोनिया वर्मा ने राज्य सरकार द्वारा महिला स्वास्थ्य के क्षेत्र में किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यों के लिए आभार जताया। उन्होंने सर्वाइकल कैंसर के लिए हाल ही में लॉन्च की गई एचपीवी वैक्सीन के लिए भी केन्द्र एवं राज्य सरकार को धन्यवाद दिया। हनुमानगढ़ की मधु राठौड़ ने मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी सफलता की कहानी रखी। डॉ. कृति भारती ने बताया कि समाज में बाल विवाह की रोकथाम के लिए वे निरंतर कार्य कर रही हैं। साथ ही, इस संबंध में वे जागरूकता भी ला रही हैं। डीडवाना-कुचामन की बाली देवी ने बताया कि राजीविका के माध्यम से वह आज बैंक सखी बनकर न केवल आत्मनिर्भर बनी, बल्कि वे अन्य महिलाओं को भी आगे बढ़ने के लिए अवसर दे रही हैं। इस दौरान उपस्थित छात्राओं एवं महिलाओं ने सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की सराहना की। साथ ही, लाभान्वितों ने अपना अनुभव भी सभी के साथ साझा किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा महिला सुरक्षा एवं सम्मान की दिशा में अभूतपूर्व कदम उठाए गए हैं। साथ ही, राज्य सरकार द्वारा भर्ती परीक्षाओं का आयोजन पारदर्शिता से किया जा रहा है। वहीं, महिला उद्यमियों ने बताया कि राजीविका के माध्यम से अब वे ना केवल अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को बेहतर कर रहे बल्कि अन्य परिवारों को भी रोजगार देकर देश के विकास में भागीदारी निभा रही है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!