Dark Mode
वैर पुलिस की कार्रवाई में आधा दर्जन जुआरी गिरफ्तार

वैर पुलिस की कार्रवाई में आधा दर्जन जुआरी गिरफ्तार

  1 लाख 15 हजार की नकदी बरामद

 
वैर.  जिला पुलिस अधीक्षक भरतपुर  श्यामसिंह की टीम ने  कस्बा वैर में अंतर राज्य स्तरीय  जुआ गैंग के  मुखिया सहित आधा दर्जन जुआरियों को पकड़कर 1 लाख 15 हजार 260 रु की नगदी एवं जुआ के उपकरण बरामद करने में सफलता हासिल की है और ये
सफलता वैर थाना क्षेत्र की बड़ी सफलता बताई जा रही है।इस कार्रवाई को देखकर कस्बा एवं पड़ोसी गांव के लोग एसपी श्यामसिंह,भुसावर के सीओ निहाल सिंह और वैर थाना प्रभारी प्रेम सिंह  भास्कर द्वारा निष्पक्ष व प्रभावशाली कार्रवाई करने का परिणाम बता रहे हैं । वैर थाना प्रभारी प्रेम भास्कर ने इससे पहले भी  सट्टे की गैंग को पकड़ा था। कस्बा के सट्टा किंग सलीम खान व अन्य लोगों को सट्टा कारोबार के आरोप में पकड़कर उनसे नगदी बरामद की थी। थाना प्रभारी प्रेम सिंह  भास्कर ने बताया कि एसपी श्याम सिंह के निर्देशन पर अवैध कारोबार जुआ सट्टा पर अंकुश लगाने, बदमाशो की  धर पकड़  के लिए चलाए गए अभियान में  कार्यवाही करते हुए कस्वा में  अंतर राज्य स्तर  की जुआ गैंग को पकड़कर उनसे एक लाख 15 हजार 260 रू की नगद राशि  बरामद करने में सफलता हासिल की है। जुआ  खेलने के आरोप में आधा दर्जन लोगों  को  जुआ खेलते हुए पकड़ा गया पुलिस की टीम ने आरोपियों के खिलाफ  13आर पी जी ओ के तहत अभियोग दर्ज किया है।
 थानाधिकारी प्रेम सिंह भास्कर  ने बताया कि कस्वा वैर में  बृजेश कुमार हेड कांस्टेबल के साथ मय जाप्ता  गस्त करते  हुये  पुलिस कुम्हेर गेट वैर पर पहुंची  जहां पर  जुआ खेलने की सूचना  मिली ।जुआ खेलते हुए अलग अलग स्थानों के रहने वाले व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।
उन्होंने कहा कि  गिरफ्तार आरोपी वैर बयाना भरतपुर सेवर  और उत्तर प्रदेश के रहने वाले है
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी  कस्वा वैर मैनावास निवासी नरेंद्र उर्फ शेडा पुत्र खेम चंद, देवी सिंह पुत्र शुक्कू माली वैर, हिम्मत सिंह पुत्र प्रेम सिंह गुर्जर भोंडागांव, रामस्वरूप पुत्र करतार जाट बसुआ थाना सेवर, पुष्पेंद्र पुत्र भगवान सिंह  कोली  खटनावली बयाना, राहुल पुत्र रामकिशन ठाकुर निवासी नवीपुर काली मंदिर के पास हाथरस यूपी है।
आरोपियों के खिलाफ 13आर पी जी ओ के तहत अभियोग दर्ज किया है।
 पुलिस की इस कार्रवाई से थाना इलाके के  अपराधियों में खलबली मची हुई है

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!