Dark Mode
गैंगरेप के बाद शरीर के अधजले टुकड़े तालाब में फेंके

गैंगरेप के बाद शरीर के अधजले टुकड़े तालाब में फेंके

गुमराह करने के लिए एक किमी दूर छिपाए बॉडी पाट्‌र्स, 4 महिलाएं भी हिरासत में


भीलवाड़ा .  भीलवाड़ा में 14 साल की नाबालिग से गैंगरेप के बाद जलाने के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। दुष्कर्म के बाद दरिंदों ने नाबालिग के शरीर को कोयले की भट्‌ठी में आग के हवाले कर दिया और जब शरीर का कुछ हिस्सा जलने से रह गया तो करतूत छिपाने के लिए उसे करीब एक किलोमीटर दूर तालाब में फेंक दिया।

पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि दो दिन चले सर्च ऑपरेशन के बाद शुक्रवार सुबह तालाब में नाबालिग के शरीर के हिस्से मिले हैं। FSL टीम बॉडी पाट्‌र्स को मॉर्चुरी ले गई है।

वहीं, इस मामले में गुरुवार देर रात तक पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा आरोपियों के परिवार की चार महिलाओं को भी हिरासत में लिया गया है।

दरअसल, बुधवार को जिले के कोटड़ी थाना क्षेत्र में एक 14 साल की नाबालिग के साथ गैंगरेप कर उसका मर्डर कर दिया गया था। जब बेटी शाम तक घर नहीं लौटी तो ग्रामीणों के साथ परिवार के लोगों ने ढूंढना शुरू किया।

इस दौरान रात 10 बजे गांव से 1 किलोमीटर दूर पीड़िता के पिता को खेत में कोयले की भट्‌ठी जलती दिखाई दी। शक होने पर वहां पहुंचे तो नाबालिग का जूता मिला। इस पर भट्‌ठे पर मौजूद आरोपियों से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि मासूम का गैंगरेप कर जला दिया गया है।
अंगारों में मिली थीं हडि्डयां

आरोपियों की निशानदेही पर गुरुवार को सुबह भट्‌ठी की तलाशी की गई, जिसमें चांदी का कड़ा और कुछ हडि्डयां मिली थीं, लेकिन सवाल ये था कि आखिर नाबालिग की बॉडी कहां पर है ?

पुलिस ने पहले दिन 4 आरोपियों को हिरासत में लिया और पूछताछ की। पूछताछ में खुलासा हुआ कि उन्होंने बच्ची के शरीर के अधजले हिस्से को एक किलोमीटर दूर तालाब में फेंक दिया था।
देर रात 4 आरोपी गिरफ्तार, महिलाएं भी हिरासत में

पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपियों की मां, पत्नियों और बहन को हिरासत में लिया है। वहीं, मुख्य आरोपी कान्हा (21) पुत्र रंगलाल व उसके भाई कालू (25) पुत्र रंगलाल, शाहपुरा पालसा निवासी संजय (20) पुत्र प्रभु व अरवड फुलिया कला निवासी पप्पु (35) पुत्र अमरनाथ उर्फ अमरा को गिरफ्तार कर लिया है।

अभी तक की पूछताछ में सामने आया है कि नाबालिग से कान्हा व उसके भाई कालू ने रेप किया था।14 साल की बेटी। जब भी घर से बाहर जाती, मां-बाप साये की तरह साथ रहते थे। जरा सी नजरों से ओझल होती तो मां-बाप की बेचैनी बढ़ जाती, लेकिन बुधवार रात मां-बाप को वो दर्द झेलना पड़ा जो उन्होंने बुरे से बुरे सपने में भी नहीं सोचा था।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!