Dark Mode
चीन में भीषण बाढ़ का कहर, बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, 30 की मौत

चीन में भीषण बाढ़ का कहर, बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, 30 की मौत

बीजिंग। चीन की राजधानी बीजिंग में भारी बारिश और बाढ़ से 30 लोगों की जान चली गई।जबकि 80 हजार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। बीजिंग मौसम विज्ञान सेवा का अनुमान है कि मंगलवार तक मूसलाधार बारिश जारी रहेगी। जिससे हालात और बिगड़ने का अंदेशा है। ग्लोबल टाइम्स के मुताबिक बीजिंग में हो रही अत्यधिक बारिश से भारी नुकसान हुआ है। आपदा के कारण शहर भर में कुल 30 लोगों की मौत हो गई है, जिनमें मियुन जिले 28 और यानकिंग जिले में 2 लोगों की मौत हुई है। इसके साथ ही बीजिंग में बाढ़ में फंसे कुल 80,332 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित किया गया है। तीन जिले मियून, हुआइरो और फांगशान में सबसे बड़ी संख्या में लोगों को स्थांतरित किया गया है। मियून और हुआइरौ जिलों में भीषण बाढ़ से हुई भारी जनहानि और संपत्ति की क्षति को देखते हुए राष्ट्रीय विकास और सुधार आयोग ने आपातकालीन पुनर्वास प्रयासों में बीजिंग की सहायता के लिए केंद्र सरकार के बजट से 200 मिलियन युआन (27.9 मिलियन डॉलर) की तत्काल राशि आवंटित की है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!