हेल्पिंग हैंड्स ने मनाया मातृ दिवस
अजमेर . अंतर्राष्ट्रीय मातृ दिवस के अवसर पर रविवार को वार्ड 68 की पार्षद अनीता चौरसिया कि हेल्पिंग हैंड संस्था द्वारा बाबा जी की नसिया में महापौर ब्रजलता हाड़ा के सानिध्य में 75 वर्ष की उम्र से ज्यादा 25 महिलाओं को माला, शाल ओढ़ाकर, सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया साथ ही करीब 170 महिलाओं का मोती माला व तिलक लगाकर सम्मानित किया गया मातृ दिवस समारोह में विशिष्ट अतिथि श्रीमती स्नेहलता शर्मा पूर्व सचिव माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राज., डॉ. उमा चतुर्वेदी आर्मी रिटायर्ड , डॉ. नालनि बाघ गयनोलॉजिस्ट, विनीता राठौड़ एडवोकेट, श्रीमती मोनिका अरोड़ा अणुव्रत समिति अध्यक्ष , श्रीमती आराधना भार्गव कल्चरल सेक्रेट्री फाउंडेशन अजमेर आदि ने उद्बोधन किया इसके साथ ही खेलकूद का चेयर रेस का आनंद लिया विजेताओं को पुरस्कृत किया इस अवसर पर ज्योति जी रीना जी रचना सपना पूजा रजनी शर्मा, स्वाति, अदिति भूमि रश्मि गौड़, ममता गोयल ममता ट्रेंडी निहारिका गुप्ता इस सहित सैकड़ों महिलाएं उपस्थित थी।।