Dark Mode
सुमेरपुर थाने का हिस्ट्रीशीटर इनामी आरोपी गिरफ्तार

सुमेरपुर थाने का हिस्ट्रीशीटर इनामी आरोपी गिरफ्तार

सुमेरपुर। पाली जिला पुलिस अधीक्षक गगनदीप सिंगला के निर्देशन में जिले में चलाए जा रहे धरपकड़ ऑपरेशन के तहत सुमेरपुर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए इनामी अपराधी को गिरफ्तार किया। पुलिस की बड़ी कार्यवाही में सुमेरपुर थाने का हिस्ट्रीशीटर 5000 इनामी एवं मर्डर केस में वांछित आरोपी केसर सिंह बाकली को गिरफ्तार किया। जिले के टॉप 10 में सर्वाधिक सक्रिय व वंचित अपराधी हिस्ट्रीशीटर के साथ सुमेरपुर थाने के दो वंचित अन्य आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम द्वारा लगातार पीछा कर 3000 किमी दूर गोवा से दस्तयाब किया। पुलिस अधीक्षक सिंगला ने बताया कि वंचित आरोपियों की धरपकड़ अभियान व ऑपरेशन शिकंजा के तहत पुलिस थाना रानी के प्रकरण संख्या 201/ 22 हत्या में फरार इनामी आरोपी हिस्ट्रीशीटर केसर सिंह पुत्र भीखसिंह निवासी बाकली एवं सुमेरपुर थाने के वंचित आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बृजेश सोनी बाली के निकटतम में पुलिस उप अधीक्षक रजत विश्नोई के निर्देशन में थाना अधिकारी रामेश्वर भाटी के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया।

विशेष पुलिस टीम -

अपराधियों धरपकड़ अभियान में पुलिस टीम का गठन किया गया, जिसमें पदमाराम मु:आ 1489, सेवसिंह कॉन्स्टेबल 1676 पुलिस थाना सुमेरपुर,धर्मेंद्र कांस्टबल 791 पुलिस थाना सुमेरपुर,अन्य सहयोगी टीम में पुखराज कॉन्स्टेबल 1620 पुलिस थाना सुमेरपुर,सुभाष कांस्टेबल 282 पुलिस थाना सुमेरपुर,जोधाराम कांस्टेबल 1615 पुलिस थाना सुमेरपुर को शामिल किया गया। टीम में सभी शामिल पुलिस जवानों ने सक्रियता निभाते हुए लगातार पीछा कर आखिर अपराधियों को धर दबोचा।

घटना इस प्रकार-

पुलिस थाना रानी क्षेत्र के प्रताप बाजार में दिनांक 10-10-2022 को 8-9 व्यक्तियों द्वारा मुंह बांध कर प्रदीप सिंह के ऑफिस पर हमला कर रमेश कुमार पुत्र जोधाराम जाति मीणा निवासी रानी भरत कुमार के साथ मारपीट की और घटना को अंजाम देकर मौके से भाग गये। इस पर प्रकरण संख्या 241/2022 दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया,उस वक्त इलाज के दौरान रमेश कुमार की मृत्यु हो गई। जिसमें लंबे समय से इनामी आरोपी हिस्ट्रीशीटर केसर सिंह निवासी बाकली को गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता प्राप्त की। प्राची नरपत सिंह पुत्र सोन सिंह जाति राजपूत निवासी कृष्ण बिहार सुमेरपुर ने लिखित में रिपोर्ट पेश की और बताया कि दिनांक 24- 09-2022 को रात्रि में अज्ञात मुलजिमानों द्वारा घर में प्रवेश कर खड़ी महिंद्रा बोलेरो जीप को पेट्रोल डालकर जला दिया। इस घटना को लेकर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर प्रकरण संख्या 552 / 2022 दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया। अनुसंधान के तहत अज्ञात
मुलजिमानों को ट्रेस कर पूर्व में हिस्ट्रीशीटर रविंद्र सिंह मोरडू व नरेंद्र सिंह सलोदरिया को गिरफ्तार किया गया और आरोपी यशपाल रावल, छोटू सिंह लंबे समय से फरार चल रहे थे उनको भी गिरफ्तार करने में पुलिस को कामयाबी मिली। सुमेरपुर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए कुल 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है ।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!