Dark Mode
Honduras: महिला कारागार में हुए दंगे में 41 कैदियों की मौत

Honduras: महिला कारागार में हुए दंगे में 41 कैदियों की मौत

तेगुसिगाल्पा। होंडुरास के एक महिला कारागार में मंगलवार को हुए दंगे में कम से कम 41 महिलाओं की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। होंडुरास की राष्ट्रीय पुलिस जांच एजेंसी के प्रवक्ता यूरी मोरा ने बताया कि तेगुसिगाल्पा के उत्तर-पश्चिम में करीब 30 50 किलोमीटर पर स्थित तमारा के महिला कारागार में दंगे और हिंसा हुई। अधिकतर महिलाओं की मौत झुलसने के कारण हुई। हालांकि कुछ को गोली लगने की भी खबर है। उन्होंने बताया कि कम से कम सात महिला कैदियों को तेगुसिगाल्पा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनमें से कुछ को गोलियां लगी हैं और कुछ पर चाकू से हमला किया गया। देश की कारागार प्रणाली की प्रमुख जुलिसा विलानुएवा ने बताया कि प्रतीत होता है कि कारागारों के अंदर अवैध गतिविधि पर नकेल कसने के लिए अधिकारियों द्वारा हाल में उठाए गए कदमों के कारण दंगा शुरू हुआ और मंगलवार की हिंसा को ‘‘हम संगठित अपराध के खिलाफ उठाए गए कदमों की प्रतिक्रिया’’ के तौर पर देख रहे हैं। विलानुएवा ने कहा, ‘‘हम कार्रवाई जारी रखेंगे।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!