Dark Mode
अयोध्या में होटल कर्मचारी महिलाओं का नहाते हुए वीडियो बनाने के आरोप में गिरफ्तार

अयोध्या में होटल कर्मचारी महिलाओं का नहाते हुए वीडियो बनाने के आरोप में गिरफ्तार

अयोध्या में राम मंदिर के गेट नंबर तीन से कुछ दूरी पर स्थित एक होटल में कार्यरत एक कर्मचारी को शुक्रवार सुबह महिलाओं के नहाने के दौरान वीडियो बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।पुलिस के अनुसार आरोपी को होटल में नहा रही एक महिला का वीडियो बनाते हुए पकड़ा गया। पुलिस ने उसके मोबाइल फोन की जांच की तो उसमें होटल में ठहरी महिलाओं के नहाने के कई और वीडियो मिले।पुलिस ने बताया कि आरोपी कर्मचारी की पहचान बहराइच जिले के निवासी सौरभ तिवारी (25) के रूप में हुई है। यह घटना राजा गेस्ट हाउस में हुई, जो राम मंदिर के गेट नंबर 3 से करीब 50 मीटर की दूरी पर स्थित है।सुबह करीब छह बजे एक महिला श्रद्धालु नहा रही थी, तभी उसने आरोपी की परछाई देखी। उसे वीडियो बनाते हुए देखकर वह घबराकर चिल्लाते हुए बाथरूम से भाग गयी।

उसकी चीख सुनकर अन्य मेहमान मदद के लिए दौड़े और आरोपी को सफलतापूर्वक पकड़ लिया। इसके बाद उन्होंने उसे राम जन्मभूमि पुलिस के हवाले कर दिया। अधिकारियों ने उसके मोबाइल डिवाइस की जांच की तो उसमें महिलाओं के नहाते हुए कई वीडियो मिले। पीड़िता ने बताया कि वह और उसके चार साथी बृहस्पतिवार को वाराणसी से राम मंदिर दर्शन के लिए आए थे। देर होने के कारण उन्होंने रात के लिए पास के राजा गेस्ट हाउस में दो कमरे बुक किए। सुबह छह बजे नहाते समय उसने टिन शेड के ऊपर एक परछाई देखी। किसी को मोबाइल से वीडियो बनाते देख वह घबरा गयी, चीखने लगी और जल्दी से कपड़े पहनकर बाहर भाग गयी। साथी मेहमान मौके पर पहुंचे और होटल कर्मचारी को वीडियो बनाते हुए पकड़ लिया और अधिकारियों को सूचना दी। अयोध्या के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) आशुतोष तिवारी ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि यह गंभीर मामला है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!