Dark Mode
रोबोटिक जोड़ प्रत्यारोपण निशुल्क शिविर में सेंकड़ों मरीजों ने उठाया फायदा

रोबोटिक जोड़ प्रत्यारोपण निशुल्क शिविर में सेंकड़ों मरीजों ने उठाया फायदा

अजमेर,  सागर विहार कॉलोनी वैशालीनगर स्थित वेलनों हेल्थकेयर सर्विसेज पर बुधवार को निःशुल्क हड्डी रोग व जोड़ प्रत्यारोपण परामर्श शिविर का आयोजन रखा गया। जिसमें मंगलम प्लस मेड़िसीटी हॉस्पिटल जयपुर के हड्डी व रोबोटिक जोड़ प्रत्यारोपण विशेषज्ञ डॉ. एएसएस. खत्री निःशुल्क सेवाएं प्रदान की। शिविर में सेंकड़ों मरीजों  ने फायदा उठाया।   रोबोटिक सर्जन डॉ. खत्री ने प्रेस वार्ता में बताया कि रोबोटिक सर्जरी एक नवाचारी और विशेषज्ञ की ओर से संचालित और नियंत्रित की जाने वाली सॅजिकल प्रक्रिया है। इसमें विशेष चिकित्सा रोबोट का उपयोग  होता है, जो डॉक्टर्स और मरीज सुविधा और  स्थिरता प्रदान करता है। इसके प्रमुख सुरक्षित और प्रसाईज सर्जरी के साथ रोगी को दर्द कम होता है। जैसी असुविधा के बजा बचाव के साथ-साथ उपचार की सफलता बढाता है।  डॉक्टर्स खत्री ने बताया कि रोबोटिक तकनीक से घुटना प्रत्यारोपण दर्द रहित सर्जरी होती है, जिसमें सर्जरी के 3 घंटे बाद ही रोगी चलना शुरू कर देता है। रोबोटिक सर्जरी के बाद नेचुरल सर्जरी का ही एहसास होता है। रोबोटिक सर्जरी में मात्र 15 मिनट का समय लगता है। शिविर में डॉ डोमनिक मिलवाल और फिजियोथैरेपिस्ट डॉक्टर प्रिया सुराना ने भी निशुल्क सेवाएं दी।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!