Dark Mode
आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ के मोबाइल ऐप आईप्रू एज एडवाइज़र्स ने प्राप्त्त किया कमीशन

आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ के मोबाइल ऐप आईप्रू एज एडवाइज़र्स ने प्राप्त्त किया कमीशन

जयपुर। आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस द्वारा अपने एडवाइज़र्स के लिए विशेष रूप से पेश किए गए मोबाइल ऐप आईप्रू एज के कारण वित्त वर्ष 2025 की पहली छमाही में उत्पादकता में 37 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, जिससे एडवाइज़र्स की आय में भी इजाफा हुआ है। खास बात यह है कि आईप्रू एज का उपयोग करने वाले 98.1 प्रतिशत एजेंट्स को उसी दिन कमीशन का भुगतान किया गया। आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ चुनिंदा डिस्ट्रीब्यूटर्स को उसी दिन कमीशन का भुगतान करने वाली पहली जीवन बीमा कंपनी है।

कंपनी के पास 2 लाख से अधिक एडवाइज़र्स का नेटवर्क है, और लगभग 61 प्रतिशत शीर्ष एडवाइज़र्स अब इस ऐप का सक्रिय रूप से उपयोग कर रहे हैं, जिससे उनके व्यवसाय को बढ़ाने में मदद मिल रही है। यह मोबाइल ऐप एजेंट्स के लिए चलते-फिरते कार्यालय की तरह काम करता है, जिससे वे प्रशासनिक गतिविधियों के बजाय नए व्यवसाय विकास पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं।

आईप्रू एज रीयल-टाइम केवाईसी ऑथेंटिकेशन की सुविधा प्रदान करता है, और इसकी ओसीआर टेक्नोलॉजी ग्राहकों को पेपरलेस खरीदारी का अनुभव देती है। यह छोटे शहरों और गांवों में काम करने वाले एजेंट्स के लिए बहुत उपयोगी है। वित्त वर्ष 2025 की पहली छमाही में, कंपनी ने अपने एजेंसी चैनल से रिटेल वेटेज प्रीमियम में साल-दर-साल 49 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है, जो ऐप द्वारा प्रदान की गई सुविधा को दर्शाता है।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!