Dark Mode
प्रतिमा का धूमधाम के साथ किया विसर्जन

प्रतिमा का धूमधाम के साथ किया विसर्जन

सरवाड़। कस्बे में शारदीय नवरात्रा पर्व के समापन के साथ ही यहां विभिन्न गली- मौहल्लों में स्थापित दुर्गा प्रतिमाओं का मंगलवार को धूमधाम के साथ विसर्जन किया गया। यहां माहेश्वरी महिला मण्ड़ल और नवयुवक मण्ड़ल की ओर से माहेश्वरी भवन में स्थापित दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन जुलूस निकाला गया जो कस्बे के विभिन्न मार्गोे से होते हुए सूर्य तलाई पंहुचा जहां सभी प्रतिमाओं का माता की जयघोषों के साथ विसर्जन किया गया। बेंड बाजो की स्वरमुधर लहरियों के साथ प्रारंभ हुए जुलूस में युवा नाचते गाते हुए चल रहे थे। महिलाएं माता की भजनों की स्वर लहरियां बिखेर रही थी। जुलूस का मार्ग में कई जगह पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया। इससे पूर्व माहेश्वरी भवन में नवयुवक मंण्डल किशन बांगड़, मंत्री अमन मालानी, अमित लढा,महेश मालू, अमित डोडिया, यश लढ़ा, रोहित हेड़ा, रोहित डोडिया, रेखा लढ़ा, सीता डोडिया, शिवकांता मालानी, राखी पोरवाल, हेमशिखा धूपड़, प्रियंका लढ़ा, गरिमा डोडिया, नीलम पोरवाल, ललीता मालानी आदि ने माता दुर्गा की पूजा अर्चना की। यहां दूधडिया बाजार में मित्र मण्ड़ल के तत्वाधान में चल रहे डाडिया कार्यक्रम के समापन पर ओमप्रकाश धोबी, फूलचंद खाती, सागर सोनी, विजय सोनी, चेतन सोनी, दिलीप सोनी आदि ने भाग लिया। गणेश गंज में नवरात्रा के समापन पर दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन किया गया। फतहगढ में भी नवरात्रा समापन पर दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। इसी प्रकार ग्राम स्यार, बिडला, समेलिया, खीरियां, गोयला आदि गांवों में प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!