Dark Mode
राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक ब्लॉक स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता 2023 का उद्धघाटन

राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक ब्लॉक स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता 2023 का उद्धघाटन

 
नवलगढ़.  अगस्त नवलगढ़ के सूर्यमंडल खेल मैदान में आज राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक ब्लॉक स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता 2023 का भव्य उद्घाटन नवलगढ़ विधायक सलाहकार मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार डॉ. राजकुमार शर्मा के मुख्य आतिथ्य में हुआ। अध्यक्षता पंचायत समिति प्रधान दिनेश सुंडा ने की, विशिष्ट अतिथि नवलगढ़ उपखंड अधिकारी सुमन सोनल, नगरपालिका अध्यक्ष मो शोएब खत्री,उपाध्यक्ष कैलाश चोटिया,कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष संजय सैनी,पंचायत समिति सदस्य सुभीता सीगड़,पशुपालन विभाग के डिप्टी डायरेक्टर डॉ राजेश यादव रहे।
अतिथियों ने ध्वजारोहण कर प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया। सीबीईओ  अशोक शर्मा वीडिओ नवीन कुमार एसीबीईओ महेंद्र सैनी ने अतिथियों का माला साफा पहनाकर स्वागत अभिनंदन किया। 
खिलाड़ियों ने रंग बिरंगे झंडो को हाथ में लेकर अपनी पंचायत के खिलाड़ियों के साथ मार्चपास्ट के साथ झंडे को सलामी देते हुए अतिथियों का अभिवादन किया। उद्धघाटन समारोह में गुजरात विधायक अमृतपाल ठाकुर, झुंझनू लोकसभा प्रभारी रामसिंह कसवां भी पधारे।माननीय मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत जी की पूरे प्रदेश में राजीव गांधी ओलंपिक खेल कूद प्रतियोगिता "हिट राजस्थान फीट राजस्थान" की मुहिम के तहत 8 वर्ष से 60 वर्ष तक के खिलाड़ी खेले हैं इस  को सार्थक करते हुए नवलगढ़ विधानसभा के कुल 32000 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया और अब 46 पंचायतों की टीम ब्लॉक स्तर पर खेलेंगी। इस प्रकार की प्रतियोगिता विश्व में कहीं भी आयोजित नहीं की गई है यह सिर्फ राजस्थान में ही माननीय मुख्यमंत्री महोदय ने आयोजित करवाई है।
डॉ राजकुमार शर्मा ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा की हमारे यशस्वी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रत्येक वर्ग को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं को पहुंचाया है। बच्चे ही नहीं बूजर्गों को भी खेलों से जोड़ा है। माननीय अशोक गहलोत साहब का सपना है की किस तरह से ग्रामीण अंचल की प्रतिभाओं को आगे लाया जाया इसी को साकार करते हुए यह आयोजन प्रतिवर्ष होगा। हमारे मुख्यमंत्री बच्चों से बहुत प्यार करते हैं। पैर में चोट लगी होने के बावजूद आमजन तक सरकारी योजनाओं को पहुंचाने के लिए दिन रात लगे हुए हैं। 
डॉ राजकुमार शर्मा ने प्रतियोगिता के उद्धघाटन की विधिवत घोषणा की। उद्घाटन मैच वॉलीबाल का हुआ ढेवां की ढाणी और डूंडलोद की बालिकाओं  के मध्य खेला गया।उद्धघाटन समारोह के दौरान खेल को खेल भावना से खेलने व नशा मुक्ति की शपथ मुख्य अतिथियों द्वारा दिलवाई गई।  कार्यक्रम का संचालन कवि पवन पारस ने किया। इस दौरान जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, सरपंचगण पार्षदगण, समस्त पदाधिकारी एवं प्रबुद्ध जन उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!